ठंड के मौसम में कौन सा जूस पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 16:41

Health Tips: सर्दियों के मौसम में पिएं ये जूस, मिलेगा गजब का फायदा :-

सर्दियों में चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। अदरक की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इस जूस को पीने से आपको गर्माहट मिलेगी। आप चुकंदर, गाजर और अदरक के जूस को वर्कआउट करने से पहले और बाद में पी सकते हैं। यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इस जूस में आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी होता है। इससे एनीमिया की समस्या दूर होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है। सर्दियों में कई लोग गाजर को खाते हैं। गाजर का जूस बनाने के लिए आप इसमें ग्रीन एप्पल और संतरे का रस भी मिला सकते हैं। इससे जूस स्वादिष्ट और पौष्टिक बनेगा। यह जूस विटामिन और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। आंखों की रोशनी भी तेज होगी। इस जूस को पीने से आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे। गाजर का जूस इम्यूनिटी बढ़ाता है।

खट्टे फलों का जूस हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। खट्टे फलों का जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और इंफेक्शन से बचाव होता है। खट्टे फलों का जूस पीने से लोग जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं। साथ ही यह जूस सर्दी-जुकाम से भी बचाता है। इसके लिए आप संतरे, मौसमी और अंगूर का जूस पी सकते हैं। ये ठंड के मौसम में आपको पूरी तरह से फीट रखेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info